• Sat. Feb 14th, 2026

भीकेयू भानू के पदाधिकारियों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चरणसिंह को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

ByVijay Singhal

May 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आज दिनाक 29 मई 2024 बुधवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मथुरा महानगर के मंडी समिति स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चरणसिंह को 37 वी पुण्यतिथि पर श्रंदाजलि अर्पित की। बड़ी संख्या में उनकी फ़ोटो प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन भानू के महानगर अध्यक्ष  पवन चतुर्वेदी व महानगर सयोंजक विजय सिंघल, महानगर सचिव प्रदीप कुमार व नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी, महानगर के प्रमुख महासचिव सुनील चौधरी के
नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके संस्मरण याद किये। किसान मसीहा चरणसिंह की 37 वी पुण्यतिथि पर हवन भी किया गया। पवन चतुर्वेदी,  विजय सिंघल ने कहा कि चौधरी साहब कहते थे गांव का खुशहाली का रास्ता खेतो और खलियानो से होकर गुजरता है किसान मसीहा श्रद्धेय चौधरी साहब ने किसान हित में सबसे पहले जमींदारी उन्मूलन एक्ट लागू करवाया था,नहर बम्बो की पटरी पर हल बैल और ट्रैक्टरों को चलने के लिए मंजूर कराया था पटवारियों के अधिकार कम कर उन्हें लेखपाल का दर्जा दिलाया था। इस मौके पर
प्रमुख रूप से महानगर सचिव पत्रकार प्रदीप कुमार शाकिर कुरैशी राजू माहोर युवा नगर अध्यक्ष चिरागुद्दीन कुरेशी नगर अध्यक्ष तनवीर कुरेशी महानगर मीडिया प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा महानगर सचिव  उमाशंकर शर्मा कल्लन पंडित आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.