हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। निकाय चुनाव की रणभेरी बजने से पहले भाजपा ने अपने योद्धाओं को प्रशिक्षित करना शुरू कर दिया है। पार्टी के अनुषांगिक संगठन भी इस काम में जुट गए हैं। पार्टी के अंदर इस समय प्रशिक्षण शिविर का दौर चल पडा है। जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को इन शिविरों में शामिल किया जा रहा है। यह वह कार्यकर्ता हैं जो सीधे जनता के समर्थन में रहते हैं। रविवार को राधापुरम स्टेटम में भारतीय जनता पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के लिए शिविर आयोजित किया गया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चरण सिंह जादौन ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जो बताया गया उसमें प्रधानमंत्री आवास योजना में 45 लाख 50 हजार मकान बनाए हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना से रेहडी पटरी वालों को रिझाएं। इस योजना में 10 हजार तक का अनुदान मिला है। स्वच्छता मिशन में दो करोड़ 26 लाख शौचालयों को निर्माण किया गया है। वार्डों में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन किया जा रहा है। अमृत सरोवरों का निर्माण, इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, स्वं सहायता समूहों का गठन, कौशल विकास प्रशिक्षण, शहरी आजीविका मिशन, नाली, सड़क, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के अलावा स्थानीय विकास कार्यों और वायदों को मतदाताओं को लुभाने के लिए आगे रखेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
