• Tue. Feb 24th, 2026

भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाल लोगों को किया जागरूक

ByVijay Singhal

Aug 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान की जागरूकता के लिए होलीगेट मंडल महानगर, कृष्णा नगर एवं सदर मंडल ने अलग-अलग स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की बधाई दी और 15 अगस्त को अपने घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। भाजपा होलीगेट मंडल महानगर की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होली गेट चौराहे से शुरू होकर छत्ता बाजार, द्वारिकाधीश, डोरी बाजार होते हुए गांधी प्रतिमा, गांधी पार्क, चौक बाजार, भरतपुर गेट, कोतवाली रोड होती हुई विकास बाजार पर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने युवाओं से देशहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय आयोग के सदस्य भुवन भूषण कमल तिरंगे के सम्मान पर प्रकाश डाला। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, कार्यक्रम संयोजक लोकेश तायल, तिरंगा यात्रा संयोजक पार्षद हनुमान पहलवान, कार्यक्रम संयोजक छोटेलाल सैनी, पूर्व बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी गोयल, मदन मोहन श्रीवास्तव, संजय शर्मा, विजय बंटा सर्राफ, कुंज बिहारी चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। कृष्णानगर मंडल की तिरंगा यात्रा मंडल संयोजक अनीश वर्मा के नेतृत्व में बिरला मंदिर से निकाली गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, पूर्व ऊर्जा मंत्री रविकांत गर्ग, मुकेश खंडेलवाल, विधि प्रकोष्ठ रामकृष्ण पाठक आदि मौजूद रहे। सदर मंडल की तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, संजय अग्रवाल, सुभाष यादव, तीर्थराज वर्मा, गोविंद अग्रवाल, पूर्व पार्षद चंदा मामा, अश्वनी सैनी आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.