हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में यूजीसी के नये नियमों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। चैतन्य विहार स्थित ठाकुर रासबिहारी मंदिर में नगर भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं महासचिव रहे सुरेश चंद्र शर्मा, गोपाल शरण शर्मा सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सुरेश चंद्र शर्मा एवं सत्यभान शर्मा ने कहा कि भाजपा अपनी मूल विचारधारा से भटक रही है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है, जिसे वे स्वीकार नहीं करेंगे। महेश भारद्वाज ने नियमों को विभाजनकारी बताया। त्यागपत्र देने वालों में पूरन किशोर शर्मा, महंत सुरेंद्र शर्मा, मोहनलाल शर्मा, अजय बिहारी शर्मा, रविकांत गौतम, राजीव शर्मा, राजेंद्र सारस्वत, गोविंद पचौरी, रूप किशोर किशोर, विष्णु शर्मा आदि शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
