• Sun. Feb 15th, 2026

बीजेपी ने की लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी, मथुरा से हेमा मालिनी ही चुनाव लड़ेंगी

ByVijay Singhal

Mar 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
भारतीय जनता पार्टी हाई कमान ने शनिवार सांय बड़ी संख्या में अपने लोकसभा प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है जिसमें मथुरा से हेमा मालिनी के नाम पर मुहर लगा दी है।  ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे। 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं।

भाजपा की पहली सूची में क्या खास?

  • 195 नामों का एलान
  • 34 केंद्रीय व राज्य मंत्रियों का नाम सूची में
  • 28 महिलाओं को मौका
  • 47 युवा उम्मीदवार, जिनकी उम्र 50 साल से कम है
  • 27 नाम अनुसूचित जाति से
  • 18 प्रत्याशी अनुसूचित वर्ग से
  • 57 नाम अन्य पिछड़ वर्ग से

विनोद तावड़े ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 26, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल से 12, तेलंगाना से नौ, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की पांच, जम्मू-कश्मीर की दाे, उत्तराखंड की तीन और अरुणाचल, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर प्रत्याशी तय किए गए हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.