हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मथुरा महानगर इकाई ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान होलीगेट स्थित तिलक द्वार पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव कहा कि वर्ष 1937 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित नेशनल हेराल्ड अखबार पर 2008 तक 90 करोड़ रुपये का कर्ज हो चुका था। इसपर सोनिया व राहुल गांधी ने वर्ष 2010 में यंग इंडिया लिमिटेड कंपनी बनाकर मात्र 50 लाख रुपए में कर्जे के बदले संपत्ति पर अधिकार प्राप्त कर लिया। भाजपा सरकार ने इसकी जांच कराई और दोनों नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार में लिप्त दोनों नेताओं को न्यायालय के माध्यम से सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान जिला महामंत्री यतेंद्र फौजदार, हरिओम शर्मा, अंकुर अग्रवाल, मदन मोहन श्रीवास्तव, रामकिशन पाठक, धीरज शर्मा, श्याम शर्मा, मनोज ठाकुर सोनोठ, नितिन चतुर्वेदी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
