• Thu. Feb 19th, 2026

भाजपा बूथ अध्यक्ष के भतीजे की गोली मारकर हत्या, पुलिस संदिग्ध पकड़े,पूछताछ जारी

ByVijay Singhal

Oct 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता कस्बे के गोवर्धन फ्लाईओवर के नीचे रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर भाजपा के आजनौख बूथ अध्यक्ष के भतीजे को बदमाशों ने दशहरा को मध्य रात्रि गोली मारी दी। मौके पर युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस फोर्स पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के मुताबिक गांव आजनौख बूथ अध्यक्ष शुगर सिंह भतीजे अजीत (24) पुत्र जगदीश मे गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। अजीत गांव आजनौक से छाता दशहरा का मेला देखने आया था।  मृतक के पिता ने बताया कि उनके बेटे के पास किसी का फोन आया था वह छाता गया था। तभी छाता मे ही उनके बेटे को गोली मारकर हत्या कर दी। अजीत के दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं। वहीं हत्या के मामले  मे चार लोगों का लिप्त होना बताया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। थाना अध्यक्ष कमलेश सिंह के अनुसार हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जो भी लोग हत्या में शामिल है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.