हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा व्रन्दावन में श्रीश्याम बाबा (खाटू श्याम) के जन्मोत्सव पर वृंदावन में चार नवंबर को भव्य निशान यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा को निकालने के लिए तैयारियां बड़े स्तर पर चल रही थी। गोपेश्वर महादेव मंदिर रोड स्थित श्याम बाबा मंदिर के सेवायत राजेश पारीक ने बताया कि इस यात्रा की आयोजक महारानी सखी हैं। उन्होंने बताया कि चार नवंबर को सुबह नौ बजे गोपेश्वर रोड श्याम बाबा मंदिर से निशान यात्रा शुरु होगी। यात्रा लाला बाबू मंदिर, गोपीनाथ बाजार, पत्थरपुरा, चुंगी चौराहा, अनाज मंडी, बनखंडी महादेव मंदिर तिराहा, लोई बाजार, तांगा स्टेंड तथा पत्थरपुरा होते हुए फिर श्याम बाबा मंदिर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि नगर में पहली बार खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकलेगी। यात्रा में शामिल होने के लिए मथुरा के साथ आगरा, अलीगढ़, हाथरस, राजस्थान और दिल्ली सहित कई और शहरों के भक्त आ रहे हैं। मंदिर में 4 नवंबर को शाम सात बजे से रात्रि 12 बजे तक भजन संध्या भी होगी। वहीं विख्यात भजन गायक नंदू भैया की भजन संध्या 6 नवंबर को श्याम बाबा मंदिर में होगी।
