• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा में शराब के शौकीनों के लिए बंपर ऑफर पर बिकी शराब

ByVijay Singhal

Apr 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन शराब के शौकीनों के लिए बंपर ऑफर रहा। दुकानदारों ने एक पर एक बोतल फ्री दी। शहर के अधिकतर ठेकों को यही हाल रहा है। भीड़ इतनी बढ़ी कि पुलिस को ठेकों पर तैनात करना पड़ा। देर रात तक ठेकों पर मारामारी की स्थिति रही। क्वाटर, बोतल और हाफ बोतल पर अलग-अलग तरह की छूट रही। ऑफर का लाभ लेने के लिए सुबह से ही शराब की दुकानों पर भीड़ जुटी गई। दरअसल, वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो गया। इस वजह से शराब ठेकेदारों के यहां काफी मात्रा में स्टाक बचा है। 31 मार्च के बाद आबकारी विभाग शराब जब्त कर लेगा। इससे पहले सभी ने शराब के शौकीनों के लिए ऑफर खोलना शुरू कर दिया है। एक बोतल पर रुपये सौ रुपये, हाफ पर 50, क्वाटर पर 20 और टैट्रा पैक पर 20 रुपये की छूट के साथ ऑफर दे दिया। देशी तो कहीं विदेशी और किसी ठेके पर बीयर फ्री ऑफर आरंभ कर दिया। शराब हो या बीयर एक बोतल पर एक बोतल फ्री का ऑफर या रुपये में छूट दी गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.