• Tue. Feb 24th, 2026

बाइक सबार युबक और महिला ने बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देकर लूटा

ByVijay Singhal

Aug 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में एक वृद्धा से लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार एक महिला और युवक ने वृद्धा को लिफ्ट देने के बहाने बिठाया और हरनौल स्केप पर ले जाकर लूटपाट की। अलीगढ़ जिले के खैर क्षेत्र के गांव धूमरा निवासी सोनदेवी टप्पल के जल्दगड़ी में एक मृत्युभोज कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनके रिश्तेदार उन्हें बाजना स्थित मानागढ़ी मोड़ पर छोड़कर चले गए। इसी दौरान एक बाइक पर सवार युवक और महिला वहां पहुंचे। उन्होंने वृद्धा से कहा कि वे उन्हें घर छोड़ देंगे। सोनदेवी उनकी बातों में आ गईं और बाइक पर बैठ गईं। कुछ दूर जाकर दोनों आरोपियों ने थाना सुरीर क्षेत्र के हरनौल स्केप पर बाइक रोक दी। उन्होंने वृद्धा से जबरन कान के कुंडल, पैरों की पायल और पर्स में रखे 4100 रुपये छीन लिए। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए। घटना के बाद वृद्धा किसी तरह सड़क तक पहुंचीं। वहां से गुजर रहे एक राहगीर से फोन लेकर अपने भतीजे भूपेंद्र सिंह को घटना की जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और वृद्धा को घर ले गए। सुरीर क्षेत्र में इन दिनों लूट और चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। एक के बाद एक वारदातों से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल हो रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.