हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन के नए फुट ओवरब्रिज पर प्रतिबंध के बाद भी बाइक सवार फर्राटा भरते हैं। इससे रेल यात्रियों के साथ हादसा होने का खतरा भी रहता है। इसके बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जंक्शन पर आने वाले रेलयात्रियों के आवागमन के लिए बनाए गए फुट ओवरब्रिज पर खुलेआम नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही के कारण एफओबी पर कभी दो पहिया, तो कभी तीन पहिया वाहन दौड़ते हुए नजर आते हैं। ये हाल तब है तब जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था अभेज्ञ होने का दावा किया जाता है। जंक्शन पर चारों तरफ कैमरों से निगरानी कराई जाती है। धौलीप्याऊ से मालगोदाम और मालगोदाम से धौलीप्याऊ जाने वाले वाहन चालक अक्सर शार्ट कट लेने के लिए नए फुट ओवरब्रिज का प्रयोग करते हैं। वाहन लेकर फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने वाले वाहन चालक तेजी के फर्राटा भरते हुए निकलते हैं। एफओबी पर उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आता। नियमानुसार फुट ओवर ब्रिज पर वाहन चलाना अपराध की श्रेणी में आता है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। यही वजह है कि एफओबी पर वाहन चलाने वालों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। एसके श्रीवास्तव, स्टेशन निदेशक ने कहा, फुट ओवरब्रिज पर दो पहिया या अन्य किसी तरह का वाहन चलाना प्रतिबंधित है। जो भी इस तरह का कृत्य करता मिलेगा। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आरपीएफ और जीआरपी को भी अलर्ट किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
