हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास बाइक सवारों ने सोमवार को दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। इसके बाद महिला को धक्का देकर गिरा दिया और फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों का पता लगाने में जुटी है। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास हुई दिनदहाड़े चेन स्नेनिंग की वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। चेन स्नेचिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक महिला सड़क पर जाते दिखाई दे रही है। तभी एक बाइक सवार आता है। महिला के आगे से बाइक मोड़कर खड़ा हो जाता है। इसी बीच दूसरा युवक पीछे से आकर महिला से गले से चेन तोड़ लेता और धक्का देकर महिला को गिरा देता है। वारदात के बाद बाइक पर बैठकर फरार जाता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
