• Mon. Feb 9th, 2026

थाना हाइवे के अंतर्गत महिला के कान से कुंडल छीन ले गये बाइकसवार

ByVijay Singhal

Nov 8, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा थाना हाईवे के अंतर्गत आनंदपुरम फेस-1 में घर के बाहर टहल रही महिला के कानों से बाइक सवार बदमाश कुंडल छीन ले गये। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल शातिरों की तलाश कर रही है। सोमवार रात आनंदपुरम फेस-1 निवासी नीलम देवी सोमवार रात करीब नौ बजे घर के बाहर टहल रही थी। तभी पीछे से आये अचापे बाइक सवार दो युवकों ने महिला के समीप बाइक धीमी की। पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मार कान से कुंडल खींच लिया और बाइक सवार भाग गये। महिला ने शोर मचाया तब तक शातिर बाइक को फर्राटा मारते हुए आंखों से ओझल हो गये। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.