• Wed. Feb 5th, 2025

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

ByVijay Singhal

Oct 7, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा से मगोर्रा जा रहे मजदूर अज्ञात बाहन की टक्कर से मौत हो गई। मामला ये है मथुरा से मजदूरी कर बाइक से गांव लौट रहे तीन मजदूरों में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में सिलाई मजदूर की मौके पर मौत हो गई। थाना हाईवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुधवार को देररात 10 बजे मगोर्रा निवासी राजेश 40 वर्षिय दोस्त बंटी और सुनील के साथ बाइक से मथुरा से मजदूरी कर गांव मगोर्रा लौट रहे थे। मुड़ेसी के समीप सामने से तेज गति में आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में राजेश की मौत हो गई। दोस्त बंटी और सुनील घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की गंभीर स्थिति को देख कर जयपुर के लिए रेफर कर दिया है। बंटी अभी तक बेहोश है। राजेश सिलाई, बंटी और सुनील पायल बनाने का कार्य करते थे। हाईवे थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.