• Sun. Feb 8th, 2026

बलदेव में बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

ByVijay Singhal

Feb 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । बलदेव थाना क्षेत्र के गांव अरतौनी चौकी के समीप बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने  चपेट में ले लिया। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने थाना बलदेव में पुत्र की हत्या का आरोप एक प्रधान पर लगाया है। बलदेव के गांव झरोठा निवासी धाराजीत का पुत्र मनीष (18) पुत्र धाराजीत गांव से मथुरा जा रहा था। अरतौनी चौकी के समीप मथुरा की तरफ से आ रहे वाहन ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। पुलिस ने घायल को बलदेव स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, गंभीर घायल को मथुरा निजी अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान दोपहर साढ़े तीन बजे उसकी मौत हो गई। धाराजीत ने पुत्र मनीष की मौत का आरोप एक प्रधान पर लगाया है। पिता ने कहा बिसावर में गोशाला पर मृत गाय की जानकारी 30 जनवरी को मिलने पर प्रधान व उसके साथियों ने मनीष व अन्य के साथ गाली गलौज व मारपीट कर दी। उसी समय प्रधान ने दो दिन में जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया तहरीर मिल गई है। जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.