हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। राया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में लेने के बाद एक बाइक सवार को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा भाई घायल हो गया। हादसा सोमवार रात राया-मथुरा रोड पर हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के वक्त दोनों चचेरे भाई शादी के कार्ड बांटने राया से वृंदावन जा रहे थे। मोहन सिंह अपने चचेरे भाई प्रमोद कुमार निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी राया के साथ शादी के कार्ड बांटने वृंदावन जा रहे थे। बाइक प्रमोद चला रहा था। मोहन पीछे बैठा था। राया-मथुरा रोड पर गोवर्धन कोल्ड स्टोर के निकट ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मोहन सिंह उछल कर सड़क पर गिर गया। उसके सिर के ऊपर होकर ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत गई। वहीं प्रमोद गिरकर घायल हो गया। ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी मयफोर्स के मौके पर पहुंच गए। मृत शख्स के भाई लेखराज सिंह निवासी राजपुरम गौधूम वृंदावन ने थाना राया में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
