• Sat. Feb 14th, 2026

कार से टकराकर गिरने से बाइक सवार को पीछे से ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत

ByVijay Singhal

Nov 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता-बरसाना रोड स्थित गांव भदावल के समीप बरसाना से छाता की तरफ बाइक से आ रहे एक युवक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे मौके पर युवक की मौत हो गई। आगरा कैनाल के पास यह घटना देख वाहनों के पहिए थम गए और भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना राहगीरों ने 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एक तरफ करके सड़क पर रुके वाहनों को सुचारू कराया। पुलिस ने बताया कि थाना गोवर्धन के गांव पालसो निवासी सुनील पुत्र रामबाबू ने बाइक से चलती कार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सवार रोड पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर रोड पर पड़े सुनील पर चढ़ गया और मौके पर ही सुनील की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। पुलिस के मुताबिक तहरीर प्राप्त होने पर आगे की कर्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.