• Sun. Feb 15th, 2026

डिवाइडर से टकराई तीन दोस्तों की बाइक…दो की माैके पर ही माैत, एक गंभीर घायल

ByVijay Singhal

Nov 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह में डिवाइडर से बाइक टकराने ने दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। फरह क्षेत्र में एनएच 19 पर दोपहर एक बजे करीब सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। रांची बांगर, टाउनशिप निवासी तीन दोस्त बिट्टू उर्फ विवेक (20), दीपक उर्फ नागेश (21) और पारस (17) बाइक से टाउनशिप से आगरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में फरह के स्टेट बैंक के सामने ट्रक को ओवरटेक करने में उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई।हादसे में तीनों युवक उछलकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरे। मौके पर ही बिट्टू और दीपक की मौत हो गई, जबकि पारस गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पारस को आगरा रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.