• Mon. Feb 9th, 2026

सदर तहसील में धू-धू कर जली बाइक, मची अफरा तफरी

ByVijay Singhal

Jan 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तहसील सदर की पार्किंग में खड़ी बाइक में  आग लग गई। बाइक से लपटें उठने पर अफरा तफरी मच गई। फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल गई। रिफाइनरी के गांव धाना जीवना के रहने वाले अश्विनी कुंतल ने बताया कि वह करीब 11:30 बजे अपनी बहन आशा के साथ सदर तहसील में किसी कार्य से आए हुए थे। उन्होंने बाइक को पार्किंग परिसर में खड़ा किया था। कुछ देर बाद शोर सुनकर बाहर निकले तो उनकी गाड़ी जल रही थी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अश्विनी कुंतल ने पार्किंग स्टाफ पर आरोप लगाया कि उन्होंने बाइक को पार्किंग के अंदर खड़ा किया था, लेकिन इसे काफी बाहर लाकर रख दिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.