• Mon. Mar 30th, 2026

योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: रामलला अपने धाम में विराजमान, अयोध्या में हुई होली, अब मथुरा-वृंदावन की कुंज गलियों को भी इंतजार

ByVijay Singhal

Mar 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मथुरा पहुंचे। यहां श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करने कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। मंगलम रिसोर्ट में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में सीएम ने कहा होली पर हम बचपन से एक गाना सुनते आ रहे हैं, होली खेलें रघुवीरा। पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में इस बार भगवान राम ने होली खेली। मथुरा-वृंदावन की कुंजगलियां भी इंतजार कर रही हैं। उन्होंने अपने इस बयान से प्रबुद्ध सम्मेलन में राजनीतिक माहौल बनाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरा सौभाग्य है यहां बार बार आने का अवसर मिलता है। यहां की होली की चर्चा पूरी दुनिया में है। हमसे जितना हो रहा वो भी कम पड़ रहा है। याद करिये 2021 में जब वैष्णो महाकुम्भ का आयोजन हुआ। जब तक कुम्भ था कोरोना नहीं आया। कुम्भ खत्म होने पर कोरोना की महामारी फैली। सीएम ने कहा कि पिछले दस वर्ष में आपने बदलते भारत को देखा है। मोदी ने 2014 में मंत्र दिया सबका साथ सबका विकास ये उसी का परिणाम है। सब लोग इन योजनाओं से जुड़ चुके हैं। हमने तुष्टिकरण नही, हर नागरिक की संतुष्टि को आधार बनाया। भारत नए भारत के रूप में जाना जा रहा है। हमारी विरासत का संरक्षण भी हो रहा है। यही मोदी की गारंटी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.