हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वृंदावन के घने बाजार में रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। प्राइमरी स्कूल के चंद कदमों की दूरी पर रखे ट्रांसफार्मर में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में दो बंदरों की भी जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल पहुंच गई और आग पर काबू पाया। हुआ ये वृंदावन में पुराना बाजार स्थित ऋषि वाल्मीकि पाठशाला के सामने सोमवार सुबह दो बंदर लड़ते हुए विद्युत ट्रांसफार्मर पर जा गिरे। इससे ट्रांसफार्मर गिर गया और तेज धमाके के साथ आग लग गई। करीब 20 फुट ऊंची आग की लपटों से दो मंजिला मकान की खिड़कियां भी जल गईं। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। जलने से दोनों बंदर भी मर गए। प्रत्यक्षदर्शी गोपाल शर्मा ने बताया कि आग की लपटें दो मंजिल भवन तक पहुंचने लगी। इससे निंबार्क कोट मंदिर की पहली और दूसरी मंजिल की खिड़कियां भी जल गईं। लड़ रहे बंदर भी आग में पूरी तरह से जल गए। बाजार में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर विद्युत निगम ने विद्युत आपूर्ति बंद की। इसी बीच दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बाजार में स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर से चंद कदम की दूरी पर प्राथमिक पाठाशाला है और निंबार्क कोर्ट मंदिर भी स्थित है। इसके अलावा बाजार में अस्थाई सब्जी मंडी लगने से बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही बनी रहती है। नगर के व्यस्त इलाके में स्थापित इस ट्रांसफार्मर में पहले भी कई बार आग लग चुकी है। स्थानीय लोगों की मांग के बावजूद विद्युत निगम इन हादसों की अनदेखी कर रहा है।
एसडीओ संदीप वाष्र्णेय ने बताया कि बंदरों के कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई। उसके स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है, जो नुकसान हुआ है उसका आकलन किया जा रहा है।
एसडीओ संदीप वाष्र्णेय ने बताया कि बंदरों के कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई। उसके स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है, जो नुकसान हुआ है उसका आकलन किया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
