• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा में चोरी की बड़ी वारदात…बंद मकान के तोड़े ताले, 50 लाख रुपये के आभूषण ले उड़े चोर

ByVijay Singhal

Jan 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा कोतवाली क्षेत्र के गुरुनानक नगर के शिवताल कुंड के पास स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर चोर करीब 50 लाख रुपये के जेवरात ले गए। पड़ोसी की सूचना पर पीड़ित परिवार घर पहुंचा तो सामान बिखरा मिला। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। शिवताल कुंड निवासी देवेंद्र शर्मा गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में प्रबंधक हैं। छुट्टियां बिताने के बाद वह मंगलवार को गुरुग्राम चले गए थे। बुधवार को उनकी पत्नी ने मकान में ताला लगाकर चाबी पड़ोसी को दी और अपने मायके वृंदावन चलीं गईं। देवेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी के पास पड़ोसी ने फोन किया और बताया कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा है और अलमारियों में सामान बिखरा पड़ा है। उनकी पत्नी घर पहुंचीं और देखा कि अलमारियों में रखे जेवर गायब हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं और घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई। देवेंद्र भी शुक्रवार शाम मथुरा पहुंचे और कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि घर से करीब 50 लाख रुपये के आभूषण चोरी हुए हैं। वहीं अलमारी में रखे 50 हजार रुपये सुरक्षित हैं। सीओ आशना चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की है। जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.