• Tue. Feb 10th, 2026

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक पंचायत डैंपियर नगर स्थित गुप्ता कुंज में सम्पन्न

ByVijay Singhal

Feb 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 18 फरवरी 2024 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक महानगर कमेटी की एक पंचायत मथुरा महानगर के डैंपियर नगर स्थित गुप्ता कुंज में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन महानगर संयोजक  विजय सिंघल  ने किया।
पंचायत में गोवर्धन विधानसभा गांव नगला मोरा निवासी किसान नेता नवाब पोनिया गांव नगला मोरा निवासी किसान नेता रामवीर पोनिया समाजसेवी मुकेश वर्मा  ने अपने साथियों के साथ भारतीय किसान यूनियन  अराजनैतिक में अपनी आस्था व्यक्त कर संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
सभी सदस्यों को महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी महानगर उपाध्यक्ष करन पाठक युवा शहर अध्यक्ष चिरागुद्दीन कुरेशी शहर उपाध्यक्ष तनवीर कुरेशी ने माला पहनकर स्वागत किया व संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई।
पंचायत में मथुरा महानगर निवासी समाजसेवी मुकेश वर्मा को महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक महानगर का सचिव नियुक्त किया।
महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी महानगर उपाध्यक्ष करन पाठक ने संयुक्त रूप से कहा मथुरा जनपद में किसानों का एकमात्र संगठन भारतीय  किसान यूनियन अराजनैतिक है जो किसानों की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाता है किसानों के दुख दर्द में इस संगठन के नेता कार्यकर्ता हमेशा तत्पर रहते हैं। मथुरा महानगर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के 10000 सदस्य बनाए जाएंगे सभी नवनियुक्त सदस्यों से मथुरा महानगर में संगठन काफी मजबूत होगा।
पंचायत में प्रमुख रूप से किसान नेता विनोद निषाद फैजान कुरैशी महानगर के प्रमुख महासचिव सुनील चौधरी जनसेवक किसान नेता सूरज निषाद तनवीर कुरेशी कैफ कुरैशी आदि मोजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.