हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 17 फरवरी 2024 को मथुरा महानगर के लक्ष्मी नगर स्थित विजयलक्ष्मी गेस्ट हाउस पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की एक पंचायत वरिष्ठ किसान नेता दिनेश आनंद पापे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पंचायत में माट विधानसभा के गाव बाढोन निवासी किसान नेता नरेंद्र दीक्षित ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल वरिष्ठ किसान नेता राजवीर सिंह नेताजी जिला सलाहकार दिनेश आनंद पापे महानगर उपाध्यक्ष करन पाठक वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवान दास निषाद ने नरेंद्र दीक्षित का माला पहनकर स्वागत किया व संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई।
पंचायत में महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने सागर रावत को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का महानगर महासचिव नियुक्त किया व राहुल कुमार को महानगर प्रचार मंत्री नियुक्त किया।
महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ किसान नेता राजवीर सिंह नेताजी नगला कुमेरिया वरिष्ठ नेता दिनेश आनंद पापेे महानगर संयोजक विजय सिंघल महानगर उपाध्यक्ष करन पाठक ने संयुक्त रूप से कहा मथुरा महानगर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं किसानों गरीबों मजदूरों का एकमात्र संगठन भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक है जो गरीबों किसानों मजदूरों की आवाज को बुलंद करता है सभी सदस्य पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर किसानों गरीबों मजदूरों केे दुख दर्द को सुने और उसके निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास करें अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़े क्योंकि हर दल हर संगठन की रीड युवा होते हैं इन के बगैर कोई भी संगठन कोई भी दल नहीं चल सकता।
इस मौके पर प्रमुख रूप से किसान नेता उदयभान जाटव शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी युवा महानगर अध्यक्ष फैजान कुरैशी युवा शहर अध्यक्ष चिराजुद्दीन कुरैशी सागर रावत राहुल कुमार आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
