हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में भाभीजी घर पर हैं.. टीवी सीरियल के चाचाजी की भूमिका निभाने वाले अनूप उपाध्याय ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे। उपाध्याय ने आराध्य के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने टीवी सीरियलों और ओटीटी पर अपने उज्व्वल भविष्य की कामना की। कहा बांकेबिहारी के दर्शन से उन्हें आत्मिक शांति मिली है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के बाद टीवी सीरियल कलाकार अनूप उपाध्याय ने कहा ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन करने की लंबे समय से इच्छा थी। आज मेरी इच्छा पूरी हुई है। भाभीजी घर पर हैं… सीरियल में तो वे अपनी भूमिका निभा ही रहे हैंं। इसके अलावा स्टार भारत पर मे आई कमिंग मेडम.. सीरियल की शुरुआत सोमवार से रात 9.30 बजे हुई है। ये सीरियल भी दर्शकों को बहुत पसंद आएगा। इसके साथ ही वेब सीरीज में डांसिंग आन द ग्रेव… में मुख्य अभिनय किया है। जो ओटीटी फिल्म फेयर के लिए नामित हुई है। ठाकुरजी का आशीर्वाद मिलेगा और अवार्ड मिलने में मदद मिलेगी। इससे पहले अनूप उपाध्याय ने मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी, आचार्य श्रीनाथ गोस्वामी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
