• Sun. Feb 15th, 2026

मतदान से पहले पोलिंग पार्टियों को सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी, प्रतिनिधि तथा एजेंट के सामने मॉक पोल कराया

ByVijay Singhal

Apr 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 19 अप्रैल/ जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा मॉक पोल हेतु ईवीएम मशीनों के चिन्हीकरण के संबंध में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के प्रत्याशी / प्रतिनिधियों के साथ मंडी राष्ट्रीय कृषि बाजार के सभागार में विचार विमर्श किया गया। मतदान से पहले पोलिंग पार्टियों को सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी, प्रतिनिधि तथा एजेंट के सामने मॉक पोल कराया गया। ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों की निष्पक्षता और सही संचालन की जांच हो सके। अपने अपने पक्ष में मतदान कराकर देखा गया।  लोकसभा मतदान से पहले शहर के नवीन मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पोलिंग पार्टियों को सभी राजनीतिक पार्टियों के एजेंट के सामने मॉक पोल कराया गया। इसके साथ ही मतदान के दिन ही वीवीपैट, बीयू व सीयू को चलाने आने वाली परेशानियों को दूर किया गया। सभी प्रत्याशियों के सामने वोट डालकर दिखाया गया और साथ ही वीवीपैट में पड़ने वाली पर्चियों को गिनवाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मॉकपॉल का निरीक्षण किया। उक्त कार्य में उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगानंद पांडेय, उप जिलाधिकारी गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी महावन दीपिका मेहर, उप जिलाधिकारी सदर वैभव गुप्ता, उप जिलाधिकारी मांट आदेश कुमार, उप जिलाधिकारी छाता श्वेता तथा समस्त तहसीलदार मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.