• Sat. Mar 28th, 2026

मथुरा वृंदावन में बारिश से पूर्व सभी छोटे-बड़े नालो के साथ साथ पुलियाओं की सफाई कार्य युद्ध स्तर पर

ByVijay Singhal

Jun 26, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा वृंदावन क्षेत्र में बारिश से पूर्व सभी छोटे बड़े नालो के साथ साथ पुलियाओं की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर नगर निगम की टीमों द्वारा किया जा रहा है। नगर आयुक्त स्वंय सफाई कार्य को प्रतिदिन मौके पर जाकर देख रहे है। सोमवार को उन्होंने प्रमुख अंबाखार नाले पर किए जा रहे सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया। महानगर में वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या न हो इसके लिए विभिन्न नालों पर प्रभारी अधिकारी नामित करते हुए सफाई कार्य कराया जा रहा है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा अंबाखार क्षेत्र में नाले की सफाई देखी गई। इसके उपरांत सुभाष नगर बीएसए की पुलिया का निरीक्षण किया गया।
उक्त पुलिया के संबंध में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने उनको बताया कि यहां से नगर के 4 छोटे नाले गुजरते हैं। इसके दृष्टिगत उक्त पुलिया का तलीझाड सफाई कार्य आवश्यक है साथ ही उक्त पुलिया के साफ होने के उपरान्त बी एस ए मार्ग पर जलभराव की समस्या नहीं होगी।
इस पर नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि उक्त पुलिया की सफाई का कार्य तत्काल कराया जाए ताकि वर्षा के दौरान जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक सौरभ अग्रवाल राजकुमार लवानिया एवम गैराज इंचार्ज राजेश यादव उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.