हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी तय होने के कुछ दिन पहले ही एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजन ने आगरा के युवक पर ले जाने का आरोप लगाया है। युवती अपने साथ शादी के जेवर और रुपये भी ले गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने थाना गोवर्धन में दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री की शादी आगामी 22 फरवरी को है। आरोप है कि नौ फरवरी की रात आगरा जनपद के थाना अछनेरा क्षेत्र के ग्राम साधन निवासी पुष्पेंद्र उनकी पुत्री को अपने साथ ले गया। परिजनों का कहना है कि युवती घर में रखे शादी के कुछ जेवरात और नगदी भी साथ ले गई है। सुबह परिजन को जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी युवती का पता नहीं चल सका, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस के अनुसार प्राप्त तहरीर के मामले की जांच की जा रही है। युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
