हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में दिवाली से दो दिन पूर्व दो बाइकों की टक्कर में दो घरों के चिराग बुझ गए। हादसा महावन क्षेत्र में शुक्रवार रात हुआ। घटना का जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महावन क्षेत्र स्थित तिवारी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात आठ बजे दो बाइक आमने-सामने सामने से टकरा गईं। हादसे में एक बाइक पर सवार दो मित्रों की मौत हो गई। परिजन ने बताया कि 24 वर्षीय शेर सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी रेतिया मोहल्ला महावन और उसका मित्र 20 वर्षीय मनीष पुत्र दामोदर बाइक पर सवार होकर मथुरा से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दूसरी पर बाइक सवार भी दुर्घटना में घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। बाइक सवारों के पास से मिले कागजातों के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes