• Wed. Feb 11th, 2026

बरसांना पुलिस ने नौकरी के झांसा देकर ठगी करनेवाले आरोपी को किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Feb 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर अपराधी को पकड़ा है। पकड़े गए ठग से एक मोबाइल फोन, 3 फर्जी आईडी पर लिए सिमकार्ड, तीन फर्जी आधार कार्ड व एक नामी कंपनी का फर्जी आईकार्ड बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद निर्वाल ने बताया कि अंतरराज्यीय साइबर अपराधी इमरान(23) निवासी नगला इमाम खां, थाना बरसाना को कामा रोड से रिठौरा की तरफ जाने वाले रास्ते से पकड़ा। थाना प्रभारी ने बताया कि ठगी करने का आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से नामी कंपनी के पेंसिल/पेन घर पर बैठकर पैक करने की नौकरी करने का झांसा देकर विज्ञापन देता था। फोन करने वालों से आधार कार्ड व 620/- रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर ले लेता था। पिक्सआर्ट एप पर फर्जी आईडी कार्ड बनाकर व्हाट्एप पर भेज देता था। इसके बाद बाद माल की डिलीवरी के नाम पर 3000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक फर्जी खातों में डलवा लेता था। प्राप्त आधार कार्ड के सहारे साइबर कैफे में जाकर अपना फोटो बदल कर नकली आधार कार्ड बना लेता था। जिनसे अभियुक्त फर्जी सिम कार्ड व झांसे में आये लोगों को असली पहचान छिपाते हुए फर्जी आधार कार्ड व आईडी कार्ड व्हाट्सएप पर भेजता था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.