हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राजस्थान का बाड़मेर से जुड़ा क्षेत्र अब रेल के माध्यम से सीधा मथुरा से जुड़ गया है। सोमवार को बाड़मेर-मथुरा एक्सप्रेस को अलवर के सांसद महंत बालक नाथ ,अपर रेल प्रबंधक परिचालन मुदित चंद्रा और मथुरा के स्टेशन प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर मथुरा के लिए रवाना किया।
सोमवार को यह ट्रेन पहली दफा राजस्थान के यात्रियों को लेकर मथुरा आई। अभी तक यह ट्रेन बाड़मेर से जयपुर स्टेशन तक ही आती थी, अब यह ट्रेन मथुरा तक आएगी। ट्रेन का समय इस प्रकार रहेगा। ट्रेन रामगढ़, गोविंदगढ़, ब्रिजनगर, बेड़म, डीग, गोवर्धन, भूतेश्वर मथुरा स्टेशन पर ठहराव होगा। गाड़ी संख्या 20489 बाड़मेर-मथुरा एक्सप्रेस बाडमेर से रात 10 बजकर 20 मिनट पर मथुरा के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर जयपुर होते हुए सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर अलवर से निकलेगी। 10 बजकर 16 मिनट पर गोविंदगढ़ पहुंचेगी और 12 बजकर 15 मिनट पर मथुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20490 मथुरा बाड़मेर एक्सप्रेस मथुरा से शाम 3 बजकर 45 मिनट पर बाड़मेर के लिए रवाना होगी। शाम 5 बजकर 19 मिनट पर गोविंदगढ़ पहुंचेगी। रात 9 बजे जयपुर और अगले दिन सुबह 6 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। स्टेशन प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि इस ट्रेन के प्रारंभ होने से बाड़मेर तक को लोगों को लाभ मिलेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
