• Sun. Feb 8th, 2026

मथुरा में ई-रिक्शा-ऑटो के नए रूट और किराया सूची के बैनर लगाए

ByVijay Singhal

Feb 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम और यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर ई-रिक्शा और ऑटो के लिए नए रूट चार्ट एवं किराया सूची से संबंधित बैनर और फ्लेक्सी लगाए हैं। पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था विशेष रूप से श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र में लागू की गई है। ट्रेफिक पुलिस द्वारा वर्तमान में ई-रिक्शा और ऑटो के रूट रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को निर्धारित रूट और किराए की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराना है। इससे मनमानी वसूली पर रोक लगाई जा सके और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके। नए बैनरों में ई-रिक्शा और ऑटो के तय रूट, निर्धारित किराया और आवश्यक दिशा-निर्देश अंकित किए गए हैं। नगर निगम और यातायात पुलिस की टीमों ने प्रमुख चौराहों, पार्किंग स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बैनर व फ्लेक्सी लगाकर आमजन को जागरूक किया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित रूट और किराया सूची का अनिवार्य रूप से पालन करें। निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आगे भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे ताकि शहर की यातायात व्यवस्था और यात्री सुविधा को बेहतर बनाया जा सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.