• Tue. Feb 10th, 2026

यमुना एक्सप्रेस-वे से सीधे पहुंचेंगे बांकेबिहारी की नगरी, 7.28 किमी सड़क का होगा निर्माण

ByVijay Singhal

Jan 16, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा।भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में एक्सप्रेस वे से वृंदावन पहुंचना सुगम हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे कट से पागल बाबा मंदिर (लुटेरिया हनुमान मंदिर) तक 7.28 किमी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग पर करीब 250 करोड़ रुपया खर्च होगा।भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। श्रद्धालुओं का वृंदावन पहुंचना मुश्किल हो जाता है। एक्सप्रेस वे से भी वृंदावन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। विशेष आयोजनों पर संख्या लाखों में पहुंच जाती है। सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। वृंदावन के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। एक्सप्रेस-वे से वृंदावन श्रद्धालु आसानी से पहुंच सकें, इसके लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। यह मार्ग करीब 7.28 किमी का होगा। फोरलेन सड़क पर करीब 250 करोड़ रुपया खर्च होना है। 124 करोड़ जमीन अधिग्रहण पर खर्च होंगे। ढकू, पानी गांव, राजपुर के 320 किसानों की भूमि का अधिग्रहण होगा। करीब 17 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा। सड़क दोनों तरफ करीब 8.7 मीटर चौड़ी होगी। बीच में 1.2 मीटर का डिवाइडर होगा। भूमि अधिग्रहण के लिए फाइल डीएम कार्यालय भेजी जा चुकी है। यमुना पर करीब 545 मीटर पुल का निर्माण शुरू किया गया है। यमुना पुल के निर्माण पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मार्ग पर करीब एक हजार पेड़ हटाए जाएंगे। इसके लिए भी अनुमति मिल चुकी है। इनके स्थान पर वन विभाग द्वारा नए पौधे लगाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बीसी मिश्रा ने बताया कि एक्सप्रेस-वे कट से पागलबाबा मंदिर तक सड़क निर्माण किया जाना है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.