हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाली भीड़ के दबाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन की सभी योजनाएं धरातल पर फेल हो रहीं हैं। हर दिन नई-नई योजनाएं बनाई जा रहीं हैं। विद्यापीठ चौराहे से जयपुरिया गेस्टहाउस तक लगाई गई बैरिकेडिंग का व्यापारियों ने विरोध किया। इसके बाद बुधवार को पुन: बैरिकेडिंग लगाने पहुंचे नगर निगम के कर्मचारियों को व्यापारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा और काम बीच में रोक दिया गया। इधर रात में ही कई दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के आगे लगी बैरिकेडिंग को उखाड़ दिया। अब नई योजना के तहत नगर निगम प्रशासन सड़क के बीच में लोहे की बैरिकेडिंग लगाने का काम शुरू किया है। इस बार की योजना में दो समानांतर बैरिकेडिंग इस प्रकार लगाई जा रही हैं, जिसमें से एक ही व्यक्ति लाइन से मंदिर की ओर जा सकता है। नगर निगम द्वारा सुबह विद्यापीठ चौराहे से मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाए जाने का काम शुरू किया। इस व्यवस्था पर भी स्थानीय व्यापारियों ने सवाल उठाए हैं। बांकेबिहारी व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि पिछले दिनों मोहन बाग में प्रशासन के साथ हुई बैठक में बैरिकेडिंग का साफ विरोध किया गया था, लेकिन इसके बाद भी बैरिकेडिंग लगा दीं गईं। प्रशासन ने बांकेबिहारी मंदिर और इस क्षेत्र को प्रयोगशाला बना दिया है। शिवा गौतम, नीरज गौतम, गोविंद खंडलेवाल, दीपक पाराशर ने भी इस व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। इधर, ठाकुरजी के फूल बंगला के दर्शन के लिए भक्त उमड़े इससे व्यवस्था चरमराई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
