• Tue. Mar 10th, 2026

बांके बिहारी कॉरिडोर: 17.5 एकड़ में बनेगी पार्किंग, जिसमें होंगी ऐसी सुविधाएं; होटल की नहीं पड़ेगी जरूरत

ByVijay Singhal

Mar 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए जरूरी पार्किंग का विकास यमुना प्राधिकरण करेगा। टूरिस्ट काम्प्लेक्स के रूप में इस पार्किंग को पीपीपी मॉडल पर बनाए जाने की योजना है। यहां वाहनों को खड़ा करने के अलावा श्रद्धालुओं को विश्राम करने के अलावा अन्य जनसुविधाएं जैसे टॉयलेट, नहाने आदि की भी सुविधा मिल सकेगी। करीब 17.5 एकड़ में इस पार्किंग का विकास यमुना प्राधिकरण जल्द ही शुरू करेगा। सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के कुछ कामों को यमुना प्राधिकरण की हेरीटेज सिटी परियोजना में शामिल कर लिया गया है। एक नई सड़क भी यहां से बनाए जाने की योजना है। जिला प्रशासन मथुरा से इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन के लिए वार्ता हो गई है। अधिकारियाें का कहना है कि हेरीटेज सिटी की नजदीकी नए प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर से है। ऐसे में दोनों ही परियोजनाओं को एक-दूसरे का फायदा मिलेगा। हेरीटेज सिटी से बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर तक पहुंचने के लिए 1.4 किमी लंबी एक नई सड़क बनाए जाएगी। इससे श्रद्धालु सीधे मंदिर परिसर तक पहुंच सकेंगे। बोर्ड से पिछले दिनों एक प्रस्ताव स्वीकृत कराया है। इसमें बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर से विस्थापित लोगों को हेरीटेज सिटी परियोजना में काश्तकारों की तरह ही आबादी भूखंड या आवास उपलब्ध कराने के लिए आरक्षण दिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.