• Tue. Feb 10th, 2026

बांके बिहारी मंदिर में मोबाइल प्रयोग पर प्रतिबंध, पाउच में पैक करने के बाद ही मिल रही एंट्री

ByVijay Singhal

Oct 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के मोबाइल प्रयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर में बुधवार की सुबह गेट संख्या तीन पर प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल प्रशासन द्वारा तैनात कर्मचारियों ने पैक कर दिए। मोबाइल को विशेष पाउच में लॉक करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। श्रद्धालुओं के पैक मोबाइल मंदिर से निकलते समय गेट पर तैनात कर्मचारियों द्वारा क्यूआर कोड स्कैन से खोले गए। इससे दर्शन के दौरान श्रद्धालु मोबाइल का प्रयोग न कर सके। यह ट्रायल सुबह गेट संख्या तीन पर हुआ। ट्रायल के बाद यह व्यवस्था मंदिर के दूसरे गेट पर जल्द लागू की जाएगी। मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार ने बताया जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों से व्यवस्था लागू की गई है। पैक मोबाइल के पाउच इस तरह के हैं कि श्रद्धालु इसे खुद खोल नहीं सकते। इसके लिए सॉफ्टवेयर बनाया गया है। क्यूआर कोड स्कैन करने पर ही यह विशेष पैक खोला जा रहा है। यह ट्रायल एक एजेंसी द्वारा किया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.