हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बलदेव कस्बे के मेला मैदान की स्थिति चिंताजनक हो गई है। मैदान कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुका है। कूड़े में आग लगने से चारों तरफ धुआं फैल गया है। इससे आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभासद बलराम शर्मा और विशाल गुप्ता ने जिलाधिकारी और एसडीएम को शिकायत भेजी है। प्रशासन ने जेसीबी मशीन से कूड़ा हटाकर नगला गिरधर स्थित डंपिंग सेंटर पर भेजा। लेकिन वहां भी आग लग गई। डंपिंग सेंटर पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी समस्या जैसी की तैसी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पंचायत की लापरवाही और भ्रष्टाचार से यह स्थिति बनी है। हर महीने डीजल पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद कूड़ा बलदेव में ही डाला जा रहा है। मेला मैदान में लक्खी मेला, एकादशी और अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यहां खेलने वाले युवा भी परेशान हैं। दुकानदारों का कहना है कि गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा है। हवा में उड़ता कूड़ा लोगों की मुसीबत बढ़ा रहा है। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार के अनुसार डंपिंग सेंटर का दो किलोमीटर का रास्ता कच्चा और खराब है। इससे गाड़ियों की आवाजाही मुश्किल हो रही है। लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है। समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
