• Mon. Feb 16th, 2026

बलदेव पुलिस ने 4 शातिर बदमाशों को 6 किलो गांजा, 2 बाइक, एक स्कूटी और 4 मोबाइल भी बरामद हुए

ByVijay Singhal

Feb 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव पुलिस टीम द्वारा 4 अभियुक्तों को 6 किलोग्राम अवैध गांजा सहित विरौना पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से 2 बाइक, एक स्कूटी, 4 मोबाइल बरामद किए हैं। अभियुक्तों से 6 किलोग्राम अवैध गांजा, 2 मोटर साइकिल, 1 स्कूटी, 4 मोबाइल, 990 रुपये बरामद किए हैं। थाना प्रभारी संजय त्यागी ने बताया गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रवीन पाराशर पुत्र विनोद कुमार निवासी अवैरनी वल्देव, अनुज कुमार उर्फ बबलू सिह पुत्र तिलक सिह निवासी रामपुर द्वितीय थाना नारखी फिरोजावाद, देशराज उर्फ देशू पुत्र स्व रविन्द्र सिह निवासी नगला भरऊ थाना राया मथुरा, अन्नू शर्मा पुत्र स्व अशोक कुमार निवासी गाँधी मार्ग मौहल्ला जगन्नाथपुरी, बलदेव मथुरा को बिरौना पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे जा रहे जीरो ट्रक अभियान के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर बल दे पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लंबे समय से अवैध कार्य की तस्करी करता है थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि यह लोग बाइक एवं स्कूटी के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में गांजे की सप्लाई करते थे। जिनकी पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी और आज उन्हें गिरफ्तार करने में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.