• Sat. Feb 21st, 2026

अंत्येष्टि स्थल आवंटन को लेकर भिड़े बलदेव और गोवर्धन के विधायक

ByVijay Singhal

Sep 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अंत्येष्टि स्थल आवंटन को लेकर विधायक गोवर्धन ठाकुर मेघश्याम सिंह और विधायक बलदेव पूरनप्रकाश आमने सामने आ गए। दोनों में सांसद हेमामालिनी व अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में जमकर नोकझोंक हुई। बाद में सभी ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद हेमामालिनी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बुलाई गई थी। इसमें सांसद के साथ ही विधायकगण और अधिकारी भी माैजूद थे। बैठक के दाैरान पंचायतराज विभाग द्वारा बलदेव विधानसभा क्षेत्र में चार और गोवर्धन क्षेत्र में दो अंत्येष्टि स्थलों के आवंटन पर विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह ने आपत्ति दर्ज कराई। इससे विधायक बलदेव नाराज हो गए। इसी को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विधायक पूरनप्रकाश ने कहा कि वह अपने क्षेत्र का विकास कराने का प्रयास करें न कि दूसरे के क्षेत्र पर ध्यान दें। बीच में टोकने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। दो विधायकों के बीच बहस देखकर अधिकारी भी आ गए, लेकिन उनकी हिम्मत किसी को भी रोकने की नहीं हुई। यहां तक कि डीएम चंद्रप्रकाश सिंह भी शांत ही रहे। इसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरू हुई। इसमें सांसद ने एनएच 19 पर मथुरा से आगरा की तरफ सर्विस रोड पर होने वाले जलभराव की समस्या का निदान कराने के लिए कहा। वृंदावन के छटीकरा अंडरपास में होने वाले जलभराव को लेकर सांसद ने नाराजगी भी जताई। उन्होंने एक माह में कार्ययोजना बनाकर निस्तारण के आदेश दिए। साथ ही बाद फ्लाईओवर पर कार्य की गुणवत्ता खराब होने व गड्ढे होने पर भी उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। इसके अलावा रेलवे अंडरपास में होने वाले जलभराव का भी निदान कराने के लिए कहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.