• Thu. Feb 19th, 2026

मथुरा में बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा, सभा,पदाधिकारियों ने तैयारी की पूरी

ByVijay Singhal

Oct 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विश्व हिंदू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल द्वारा निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा शुक्रवार को मथुरा पहुंचेगी। आगरा से शुरू हुई यात्रा का मथुरा की सीमा में प्रवेश करते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी स्वागत करेंगे। यात्रा के मथुरा पहुंचने पर एक जन सभा का भी आयोजन किया गया है। 5 अक्टूबर गुरुवार को आगरा से शुरू हुई शौर्य जागरण यात्रा का 14 अक्टूबर को शाहजहांपुर में समापन होगा। दस दिवसीय शौर्य जागरण यात्रा शुक्रवार को मथुरा की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा का पड़ाव मसानी स्थित चित्रकूट धर्मशाला में रहेगा। विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अमित जैन ने बताया यात्रा का प्रमुख उद्देश्य हजारों वर्षों से हिंदू समाज व सनातन धर्म के विरुद्ध हो रहे षड्यंत्र एवं कुचक्रों से सावधान करना एवं जागरूकता बढ़ाना है। हजारों सनातनी बलिदानियों के संघर्ष एवं प्राणोत्सर्ग के पश्चात षड्यंत्रकारी धर्म, राष्ट्र एवं संस्कृति विरोधी शक्तियों पर जो विजय प्राप्त हुई है, उस शौर्य की गाथा को हिंदू समाज व युवाओं को स्मरण कराने , मतांतरण, लवजेहाद , लैंड जेहाद जैसे अनेकों षड्यंत्र के प्रति जागरुक करने के लिए विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल द्वारा पूरे प्रांत में शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रकार की यात्राएं देश भर के सभी 44 प्रांतों में निकाली जा रही है। अमित जैन ने बताया यह वर्ष विश्व हिंदू परिषद की स्थापना का 60 वां और बजरंग दल की स्थापना का 40 वां वर्ष हैं। जनवरी 2024 में अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है,इस कारण इस यात्रा का महत्व और बढ़ गया है। बजरंग दल के सेवा, सुरक्षा , संस्कार के भाव से समाज में विश्वास का भाव उत्पन्न करना भी यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है। बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा प्रत्येक जिला मुख्यालय से होकर गुजरेगी, जिसमें 266 स्थानों से शुरू हुई उप-यात्रायें आकर जुड़ेंगी। जिला केंद्रों पर बड़ी रेलियां आयोजित की जा रही है। मथुरा में उद्बोधन हेतु विहिप नेतृत्व द्वारा विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री सोहन सोलंकी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशीर्वचन एवं मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर स्वामी श्री चितप्रकाशानंद जी महाराज वृंदावन, कार्यक्रम अध्यक्ष जयंती प्रसाद अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि शुभम अग्रवाल होंगे। मथुरा पहुंचने पर यात्रा का स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा फरह टोल टैक्स पर स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात यात्रा औरंगाबाद, कलेक्ट्रेट, पुराना बस स्टैंड, होली गेट, डींग गेट, मसानी चौराहा होते हुए सभा स्थल चित्रकूट मसानी पहुंचेगी। इस दौरान शहर में दर्जनों स्थानों पर यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। शौर्य जागरण यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए मथुरा जिले के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता रात दिन जुटे हुए हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.