हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील क्षेत्र के बाजना निवासी व किसान परिवार में जन्मे देव फौजदार मुंबई में धमाल मचा रहे हैं। शुक्रवार को उनकी फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल रिलीज हो रही है।यह फिल्म प. बंगाल की सत्य घटनाओं पर आधारित है। देव फौजदार ने बताया कि यह फिल्म सनोज मिश्रा द्वारा निर्देशित और जितेंद्र नारायण सिंह द्वारा निर्मित है। वसीम रिजवी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में वे अभिनेता की भूमिका निभा रहे हैं। अभिनय का पाठ पढ़ाने वाले देव लेखक और निर्देशक भी हैं। बिग बॉस जैसे प्रसिद्ध शो में प्रोमो लेखन और एक्ट कर चुके देव मुंबई में मां स्टूडियो के नाम से नाट्यकिरन मंच संस्था चलाते हैं। संस्कृति मंत्रालय द्वारा दो बार उन्हें फेलोशिप सम्मान, महाराष्ट्र सरकार वाग्धारा सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। देव फौजदार के अनुसार, ठाकुर श्रीबांकेबिहारी व परिजनों के आशीर्वाद से ही वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
