• Tue. Mar 10th, 2026

बाबा ने मासूम से किया कुकर्म: पुलिस कस्टडी में साधु वेशधारी की जमकर धुनाई,

ByVijay Singhal

Mar 10, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के एक गांव में कुटी में रहने वाले साधु वेशधारी पर बच्चे के साथ कुकर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि 6 मार्च को उनका बेटा घर के पास खेल रहा था। आरोप है कि गांव की एक कुटी में पिछले 20 वर्षों से रह रहे साधु वेशधारी ने बच्चे को सामान मंगाने के बहाने अंदर बुलाया। उसके साथ कुकर्म किया। किसी को बताने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। डरा मासूम कई दिनों तक खामोश रहा, लेकिन व्यवहार में आए बदलाव के बाद परिजन ने सख्ती से पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। उधर, किसी ने घृणित कार्य का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब वीडियो परिजन तक पहुंचा, तो उनके होश उड़ गए। सोमवार को पीड़ित पिता ने थाना जैंत में नामजद तहरीर दी। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी हिरासत में है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बताया जा रहा है कि जब थाना जैंत पुलिस आरोपी को पकड़कर ले जा रही थी, तभी ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की धुनाई कर दी। पुलिस ने बामुश्किल आरोपी को भीड़ से बचाकर वाहन तक पहुंचाया और थाने ले गई।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.