• Sun. Feb 22nd, 2026

राधावैली में किराए के कमरे में रहने वाली बीटेक की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या

ByVijay Singhal

Sep 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के राधावैली में किराए के कमरे में रहने वाली बीटेक की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दूसरी चाबी मंगवाकर फ्लैट का दरवाजा खोला और शव को फंदे से उतारकर स्वजन को सूचना दी है। पुलिस मृत्यु के कारणों की जांच कर रही है। हाथरस के गांव बरौली की रहने वाली आकांक्षा सिंह मथुरा के जीएलए यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। वह मथुरा के राधावैली के ब्लाक निर्मला सी के फ्लैट नंबर एक हजार में किराए पर रहती थी। उन्होंने कमरे में पंखे के कुंडे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार शाम साढ़े छह बजे फ्लैट से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फ्लैट की दूसरी चाबी मंगवाकर दरवाजा खोला और शव को फंदे से उतारा। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी है। आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। परिजनों के आने पर जानकारी जुटाई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.