• Fri. Feb 20th, 2026

कोसीकलां में भरत मिलाप चौक पर दिखा अयोध्या सा नजारा

ByVijay Singhal

Sep 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में ऐतिहासिक भरत मिलाप चौक का वंदन योजना में सौंदर्यीकरण होने के बाद मंगलवार को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने इसका लोकार्पण किया। इस कार्य पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए है। भरत मिलाप चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योगी सरकार प्रत्येक नगर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कोसीकलां के भरत मिलाप चौक पर अब अयोध्या सा नजारा दिखाई दे रहा है। चेयरमैन ने बताया कि उत्तर भारत का प्रमुख भरत मिलाप मेला विजय दशमी के अगले दिन लगता है। इसमें विभिन्न प्रांतों के लाखों श्रद्धालु आते हैं। रामलीला महोत्सव के दौरान राम बरात, काली मेला, जनकपुरी जैसे आयोजन होते हैं। कायाकल्प के तहत चौक की ओर आने वाले प्रत्येक मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। चौक के दोनों तरफ चबूतरों को समतल कराकर रेड स्टोन लगाया गया है। आकर्षक विक्टोरिया लाइटिंग की गई हैं। कार्यक्रम में शनिदेव मंदिर के महंत प्रेमदास महाराज, दुर्वाषा ऋषि आश्रम के बलराम दास, चैतन्यदास महाराज का स्वागत किया गया। दूसरे चरण में नाटक मंचन के लिए स्टेज का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण में बाधक बने अतिक्रमणों को साफ कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने डेढ करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कार्यक्रम में कैलाश चंदौरिया, धर्मेन्द्र सैनी, लवली वर्मा, लेखाकार योगेंद्र शर्मा, ईओ निहाल सिंह, गोपाल प्रसाद, अन्नू वैद्य आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.