हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कानून और पुलिस लोगों की मदद के लिए है। महिला थाने का काम महिला अपराधों पर लगाम लगाना और अपराधियों पर कार्रवाई करना है। बालिकाओं व महिलाओं को भी किसी भी सूरत में कानून और पुलिस का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज की छात्राओं से उप निरीक्षक रचना राजपूत ने कहीं। उन्होंने बताया कि महिला थाना विशेष रूप से महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और अपराध को रोकने के लिए है। यहां महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता पर सुनकर उनका निस्तारण किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि पारिवारिक विवाद के मामलों में महिला थाना पहले सुलह की पहल करता है, बात न बनने पर कार्रवाई अमल में लाई जाती है। छात्राओं को थाना भ्रमण के दौरान पूरे परिसर का भ्रमण कराया गया। इसमें प्रभारी निरीक्षक कक्ष, जीडी कक्ष, हवालात और उप निरीक्षक कक्ष शामिल रहे। वहीं छात्राओं ने पुलिस के पास उपलब्ध शस्त्र के बारे में सवाल किए। इस पर उन्हें पिस्टल, इंसास राइफल आदि के बारे में भी बताया गया। इस दौरान छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी महिला उप निरीक्षकों ने दिए। साथ ही उन्हें आपातकालीन स्थिति में 112, 1090 हेल्पलाइन के साथ ही महिला थाना प्रभारी व अन्य नंबरों की जानकारी दी गई। छात्राओं को एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान उप निरीक्षक शिवानी, ज्योति सिंह के अलावा थाना स्टाफ मौजूद रहा। वहीं विद्यालय से शिक्षक सुशील कुमार व शिक्षिका मृगांका मौजूद रहीं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
