• Wed. Feb 11th, 2026

परिवहन और पुलिस के अभियान से ऑटो-रिक्शा चालकों में भय

ByVijay Singhal

Apr 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यातायात नियमों का पालन न करने वाले ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने अभियान चला रखा है। बुधवार को अभियान नौवें दिन भी जारी रहा। अभियान के कारण ई-रिक्शा चालक और ऑटो चालकों में भय व्याप्त हो गया है। पुलिस लगातार ई-रिक्शा और ऑटो के चालान तथा सीज की कार्रवाई कर रही है। बुधवार को अभियान के खिलाफ ऑटो, टेंपो एवं तिपहिया वाहन चालक एसोसिएशन समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष जहीर खान ने बताया कि ऑटो और ई-रिक्शा चालक काफी गरीब है। अभियान के कारण ऑटो और ई-रिक्शा चालकों में भय है। यही कारण है वह सड़क पर वाहन चलाने में डर रहे हैं। यदि कोई वाहन चलाता है तो पुलिस उसे पकड़ लेती है। उन्होंने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि अभियान को बंद किया जाए और ऑटो, ई-रिक्शा चालकों को अपने वाहन संबंधी कागजात और लाइसेंस पूर्ण कराने का अवसर दिया जाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.