• Mon. Feb 9th, 2026

स्विमिंग पूल में मिला ऑटो चालक का शव

ByVijay Singhal

May 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के बिड़ला मंदिर स्थित स्विमिंग पूल में संदिग्ध हालात में ऑटो चालक का शव पड़ा मिला। युवक के परिजन वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। जैसे ही उन्हें जानकारी हुई वह बिना दर्शन किए ही आ गए। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी। शहर कोतवाली के बहादुरपुरा निवासी विनोद ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनका भतीजा आकाश (31) मोहल्ले के तीन दोस्तों के साथ बिड़ला मंदिर स्थित राधाकृष्ण वाटर पार्क फैमिली में गया था। यहां उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। स्विमिंग पूल संचालक ने उन्हें बताया कि नहाने के दौरान अटैक पड़ने के कारण मौत हुई है। जबकि चार फीट गहरे पानी में डूबकर किसी की मौत नहीं हो सकती है। उन्होंने बताया कि स्विमिंग पूल संचालक की लापरवाही के कारण आकाश की मौत हुई है। संचालक ने नहाने के दौरान यदि कोई पानी में डूबता है तो उसे बचाने के लिए कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं कर रखा है। जहां शव मिला है वहां का सीसीटीवी कैमरा भी गायब है। संचालक ने उन्हें बताया कि आकाश ने शराब पी रखी थी। जब आकाश ने शराब पी रखी थी तो फिर उसे स्विमिंग पूल में नहाने की अनुमति क्यों प्रदान की। उन्होंने बताया कि आकाश ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज में युवक शौचालय में जाता दिखाई दे रहा है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि युवक की डूबने से मौत हुई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अभी तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। स्विमिंग पूल संचालक को मिला था नोटिस जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश यादव ने बताया कि 11 स्विमिंग पूल संचालकों को नोटिस दिया था। इसमें राधा-कृष्ण वाटर पार्क फैमिली भी शामिल है। संचालक राजू सैनी को सात दिन के अंदर पंजीकरण को नवीकरण (रिन्यू) कराने और नवीकरण न होने तक पूल को बंद रखने को कहा था। उन्होंने बताया कि स्विमिंग का समय सुबह शाम का होता है दोपहर में संचालक ने कैसे युवकों को स्विमिंग पूल में नहाने की अनुमति दे दी। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.