हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा छाता में अकबरपुर पुल के समीप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए अतिक्रमण को हटाया गया जिससे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में खलबली मच गई, इस दौरान कुछ लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटा लिया गया, बाकी अतिक्रमण को प्राधिकरण की टीम द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटाया गया, आगरा दिल्ली हाईवे पर प्राधिकरण की टीम लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने में जुटी हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ अकबरपुर के निकट स्थित पुल व चौराहे पर हो रहे अतिक्रमण चिन्हित कर हटाये जिससे दुकानदारों में खलबली मच गई, टीम ने अतिक्रमणकारी दुकानदारों से स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जिसके बाद तमाम लोग अपने अतिक्रमण हटाने में जुट गये, वहीं कुछ लोगों ने गरीब दुकानदारों को हटवाकर उनकी रोजी रोटी छीने जाने का आरोप भी लगाया, हालांकि टीम दुकानदारों के साथ सहयोग की बात कहती नजर आई, टीम के सदस्य सभी को हाईवे प्राधिकरण के नियमों की जानकारी भी देते रहे, घटना प्रबंधक नरेंद्र चौधरी ने कहा है कि अतिक्रमण कतई भी बर्दास्त नहीं किया जायेगा, इस दौरान इरसाद खान, शाहिद खान, उदयपाल आदि टीम सहित मौजूद रहे ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
