हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद अब ज्ञानवापी और मथुरा को लेकर सबकी नजर कोर्ट पर हैं। प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब इसकी जरूरत ही नहीं मानते। उनका कहना है कि पहले गलत हुआ। मुगल बादशाह औरंगजेब ने मथुरा के मंदिर को इसलिए तुड़वाया था, क्योंकि इसे बनवाने वाले वीर सिंह जुदेव बुंदेला के बेटे ने शाहजहां की नीतियों का विरोध किया था। उसने मंदिर की जगह मस्जिद बनवा दी, जो आज मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास है। औरंगजेब ने काशी विश्वनाथ मंदिर को भी तुड़वा दिया, जहां ज्ञानवापी मस्जिद है। यह सब इतिहास में दर्ज है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एमरेट्स इरफान हबीब ने मीडिया से बातचीत में कहा, इतिहास खंगालिए। सब साफ है। औरंगजेब ने मथुरा व काशी में ही हिंदू मंदिरों पर हमले नहीं किए और भी मंदिर तोड़े थे। जहांगीर के अच्छे मित्र रहे वीर सिंह जुदेव बुंदेला ने मथुरा में 1605-28 में मंदिर का निर्माण कराया था। यह काफी ऊंचा था।
7455095736
