• Sun. Feb 15th, 2026

परीक्षा में कम नंबर आने पर सुसाइड की कोशिश:मथुरा में रेलवे ट्रैक पर खड़ा हुआ, पापा को वीडियो कॉल कर बोला- देखो जान दे रहा

ByVijay Singhal

Jan 27, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा रेलवे पुलिस को एक कॉलर ने बताया कि उनका बेटा पेपर में कम नंबर आने से आहत हो कर आत्महत्या करने निकला है। कॉलर ने बताया कि उनके पास बेटे का फोन आया है उसने वीडियो कॉल कर रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर कहा पापा देख लो जान देने जा रहा हूं।

मथुरा राजकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेन से कट कर अपनी जान देने जा रहे एक युवक को बचा लिया। युवक मथुरा जंकशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर सुसाइड करने के लिए पहुंचा था। सुसाइड से पहले उसने पापा को वीडियो कॉल किया। बोला- देख लो, मैं जान देने जा रहा हूं। बेटे के इस कदम को देखते ही पिता ने GRP को सूचना दी। GRP पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन आने से पहले ही युवक को बचा लिया। फोन कॉल पर सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस सक्रिय हो गई। रेलवे पुलिस ने 6 पुलिस कर्मियों को तत्काल युवक को तलाशने के लिए लगाया। पुलिस कर्मियों ने युवक को प्लेटफार्म संख्या 1 पास रेलवे ट्रैक पर खड़ा हुआ युवक दिखाई दे गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को ट्रेन आने से पहले ही वहां से हटा दिया और थाने ले आई। थाने ले कर पहुंची पुलिस ने युवक से आत्महत्या का कारण पूछा तो उसने बताया कि पेपर में नम्बर कम आए इसीलिए वह आत्महत्या करना चाहता था। पुलिस कर्मियों ने युवक को समझाया और उसकी काउंसिलिंग की। जिसके बाद युवक को चाइल्ड हेल्प लाइन संस्था के सुपुर्द कर दिया। जहां से परिजन युवक के साथ ले गए। जीआरपी थाना प्रभारी विकास सक्सेना ने बताया कि उनको टोंक राजस्थान निवासी मुंशी ने कॉल किया था। मुंशी ने कॉल कर बताया कि उनका बेटा बिना बताए घर से निकल गया। काफी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। गुरुवार को उनके बेटे का वीडियो कॉल आया और मथुरा में ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की बात कही थी। युवक मथुरा कैसे पहुंचा, यह उसने नहीं बताया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.